तेज रफ्तार का कहर: बेकाबू कार ने 2 वाहनों काे मारी टक्कर…उड़े परखच्चे

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

ऊना जिले के गगरेट उपमंडल के अंतर्गत दियोली गांव में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। बीती देर रात एक अनियंत्रित कार ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी।

गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ, लेकिन गाड़ियों को भारी क्षति पहुंची है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए केस दर्ज कर लिया है।

दियोली निवासी संतोष कुमार जो पेशे से वैल्डर हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह रोजाना की तरह अपनी गाड़ी (HP-72D-4671) को घर के बाहर सुरक्षित खड़ा करके सो रहे थे।

रात करीब 12:45 बजे एक जोरदार धमाके की आवाज सुनकर उनकी नींद खुली। बाहर आकर देखा तो उनके होश उड़ गए।

मौके पर एक सफेद कार (CH-01AF-9145) सड़क किनारे खड़े ट्रक (HP-72D-8135) से टकराई हुई थी।

संतोष कुमार की गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और टक्कर मारने वाली कार का बोनट उसमें फंसा हुआ था।

जांच में सामने आया कि कार चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण पहले संतोष की खड़ी गाड़ी को टक्कर मारी और उसके बाद ट्रक से जा भिड़ा।

हादसे के समय कार में सवार दो युवक सवार थे, जिनकी पहचना पर्व पुत्र राजेश कुमार और अमन पुत्र वलवीर राय निवासी चलेट के रूप में हुई है।

डीएसपी अनिल पटियाल के बोल

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।

प्रारंभिक जांच में लापरवाही से वाहन चलाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है और आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...