घेरा हादसे के परिवारों के बीच पहुंचे विधायक केवल सिंह पठानियां, जताई संवेदनाएं और दी आर्थिक सहायता

--Advertisement--

शाहपुर, 12 अप्रैल – नितिश पठानियां

शाहपुर के विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया घेरा में हाल ही में हुए भीषण हादसे के पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने कहा कि यह घटना अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस कठिन समय में सरकार और प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ा है।

घटना में घायल व्यक्तियों के समुचित उपचार के लिए उन्होंने डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा के चिकित्सकों से फोन पर बात कर आवश्यक निर्देश दिए, ताकि घायलों को बेहतर और शीघ्र उपचार मिल सके।

मानवीय संवेदनाओं का परिचय देते हुए विधायक ने उपचाराधीन अशोक कुमार की भाभी को 25 हजार रुपये की आर्थिक सहायता गूगल पे के माध्यम से तत्काल प्रदान की। इसके अतिरिक्त मृतक परिवारों को 2.25 लाख रुपये की सहायता राशि देकर उनके प्रति सहयोग और सहानुभूति का संदेश दिया।

उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में भी पीड़ित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। इस हादसे में अध्यापक कर्ण बहादुर (40) पुत्र वीर बहादुर तथा करीना (18) और निशा देवी पुत्री सुरेश कुमार, निवासी बलड़ी का असामयिक निधन हो गया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...