ज्वाली में अफीम की खेती, एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज

--Advertisement--

Image

ज्वाली- अनिल छांगू

पुलिस थाना ज्वाली के तहत अफीम की खेती करने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वाली पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि मदन सिंह पुत्र बलदेव सिंह निवासी सिद्धपुरघाड़ ने अपनी मलकीयती भूमि में अफीम के पौधों की खेती कर रखी है।

जिस पर जवाली पुलिस ने टीम बनाकर मदन सिंह के रिहायशी मकान के साथ लगते आम के बागीचे में दबिश दी जहां पर कुछ आम के पेड़ों के साथ अलग-अलग स्थानों पर अफीम के पौधे पाए गए। पुलिस ने उपरोक्त पौधों को उखाड़कर कब्जे में ले लिया है।

डीएसपी सिद्धार्थ शर्मा के बोल

डीएसपी ज्वाली सिद्धार्थ शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मदन सिंह के खिलाफ बिना लाइसेंस/परमिट के 312 अफीम के पौधों की खेती करने की एवज में धारा 18 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अमरीका जंग रोकने को तैयार, ईरान का इनकार

48 घंटे वाले अल्टीमेटम से पलटे ट्रंप, अब पांच...

33 परिवारों को मिलेंगे 20 करोड़, कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार में सरकार ने अवैध कब्जाधारियों को दी राहत

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश की बड़ी एवं महत्त्वाकांक्षी परियोजना कांगड़ा...

गपां दा बनाना कड़ाह त घियो कजो घट पाना : त्रिलोक कपूर

हिमखबर डेस्क  भाजपा प्रदेश वरिष्ठ प्रवक्ता त्रिलोक कपूर ने सुक्खू...