ज्वाली: भोलखास में मेनपाइप लीक होने से बेकार बह रहा पानी

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

गर्मियों के सीजन में पानी की बूंद-बूंद कीमती होती है लेकिन अधिकतर जगहों पर पानी की पाइपें लीक होने के कारण सैकड़ों लीटर पानी रोजाना बेकार बह जाता है।

ऐसा ही मामला ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ते भोलखास में सामने आया है। जहां भोलखास ट्यूबवेल से ओवरहैड टैंक में पानी डालने के लिए डाली गई मेन पाइप पंचायतघर भोलखास के नजदीक पिछले चार माह से लीक कर रही है और रोजाना सैंकड़ों लीटर पानी बेकार बह रहा है।

इसके अंदर गंदा पानी भी जा रहा है, परन्तु विभाग जानबूझ कर अनभिज्ञ बना हुआ है। मेनपाइप में गंदा पानी जाने से इस सप्लाई का पानी पीने वाले लोगों को कभी भी संक्रमित बीमारी हो सकती है। लोगों ने कहा कि इस मेनपाइप को ठीक किया जाए ताकि लोगों में कोई संक्रमित बीमारी न हो।

जेई निर्मल सिंह के बोल

इस बारे में संबंधित जेई निर्मल सिंह ने कहा कि मैंने पहले इस पाइप को वेल्डिंग करवाकर ठीक करवाया था लेकिन यह सारी पाइप ही बदलवाने वाली हैं, जिसके बारे में अधिशाषी अभियंता से बात करूंगा। जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...