ज्वाली: भलाड़ में तेंदुए ने बकरी को बनाया अपना शिकार

--Advertisement--

Image

ज्वाली/भलाड़ – शिवू ठाकुर 

उपमंडल ज्वाली के तहत ग्राम पंचायत भलाड़ में शाम के समय तेंदुए ने एक बकरी को अपना शिकार बना लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाल चंद सुपुत्र बृज लाल ने बताया कि वह हर रोज की तरह अपने घर के पास खेतों में अपनी बकरियां चरा रहे थे।

उसी समय दो तेंदुओ ने बकरियों पर हमला कर दिया और एक बकरी को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय पंचायत प्रधान मंगल सिंह ने प्रशासन व वन विभाग से मांग की है कि प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए तथा तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरे का प्रबंध किया जाए ।इस तरह की घटना क्षेत्र में न घटे तथा क्षेत्र के लोग राहत की सांस ले सकें।

जब इस बारे में आरओ कोटला इश्वर दास से बात हुई तो उन्होंने कहा कि मुझे आपके माध्यम से पता चला है और प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

चिंतपूर्णी में पंजाब नंबर की कार के खाई में गिरते ही लगी आग, 4 लोगों की दर्दनाक मौत; एक का जल गया शव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में जिला ऊना के चिंतपूर्णी में...

हिमाचल में मिली प्रमोशन की सौगात, इतने कानूनगो बने नायब तहसीलदार

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के राजस्व विभाग में लंबे समय...

दिल्ली पब्लिक स्कूल मनाली में विभिन्न शिक्षण पदों हेतु कैंपस इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) मनाली, डफदुन हडिम्बा रोड,...

अद्वित बना पहचान का बादशाह: मिनट भर में 195 देशों के झंडे पहचानकर रचा इतिहास

हिमखबर डेस्क बिलासपुर जिले के रौड़ा सैक्टर निवासी अद्वित सुहील...