ज्वाली के सोहन की ऑस्ट्रेलिया में सिर पर चोट लगने से मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

--Advertisement--

ज्वाली – शिबू ठाकुर 

विधानसभा क्षेत्र ज्वाली के अधीन ग्राम पंचायत बेहि पठियार के 27 वर्षीय युवक सोहन लाल की ऑस्ट्रेलिया में मृत्यु होने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

सोहन लाल ऑस्ट्रेलिया में मर्चेंट नेवी में कार्यरत था तथा 6 अगस्त मंगलवार को वह शिप में काम कर रहा था कि एकदम नीचे गिरने से उसके सिर पर चोट आने से गंभीर घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

सोहन लाल करीबन 9 साल से आस्ट्रेलिया में काम कर रहा था। वह तीन साल पहले घर आया था और अब उसकी मौत की सूचना ने परिवार को झकझोर कर रख दिया है। परिजनों का तड़प-तड़प कर बुरा हाल है।

सोहन लाल के पिता बाबू राम दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे जबकि माता बिमला देवी गृहिणी है। उसके दो छोटे भाई हैं जोकि अभी तक पढ़ाई कर रहे हैं। गरीबी से उभरने के लिए सोहन लाल आस्ट्रेलिया गया था।

अमबैसी द्वारा सोहन लाल की मृत्यु की सूचना परिजनों को दी गई है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की है कि सोहन लाल के शव को जल्द से जल्द घर पहुंचाया जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...