एक सप्ताह में लाइब्रेरियनों के पदों को भरने की नोटिफिकेशन न हुई तो सड़कों पर उतरेंगे लाइब्रेरियन

--Advertisement--

एक सप्ताह में लाइब्रेरियनों के पदों को भरने की नोटिफिकेशन न हुई तो सड़कों पर उतरेंगे लाइब्रेरियन

ज्वाली – अनिल छांगू 

हिमाचल प्रदेश में सरकार भाजपा की बनी या कांग्रेस की बनी लेकिन हर किसी ने बेरोजगार प्रशिक्षित लाइब्रेरियनों का शोषण ही किया है। यह बात हिमाचल प्रदेश बेरोजगार प्रशिक्षित लाइब्रेरियन संघ के प्रदेश महासचिव किशोरी लाल ने ज्वाली में कही।

किशोरी लाल ने कहा कि प्रदेशभर में 25 हजार लाइब्रेरियन डिप्लोमाधारक हैं जिनको रोजगार देने में सरकार नाकाम साबित हो रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बेरोजगार प्रशिक्षित लाइब्रेरियनों के साथ छल कर रही है तथा आएदिन कोई न कोई बहाना बनाकर पदों को भरने में आनाकानी कर रही है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में 25 हजार डिप्लोमा धारकों ने परिवार सहित कांग्रेस का साथ दिया लेकिन कांग्रेस दो साल बीत जाने के बाद भी जेओए लाइब्रेरियन के पदों में नाकाम रही। लगातार सरकार आनाकानी कर रही है।

रोजगार की आस में कई डिप्लोमाधारकों की आयु 55वर्ष पार हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार एक सप्ताह के भीतर लाइब्रेरियनों के पदों को भरने की अधिसूचना जारी करे अन्यथा संघ सड़कों पर उतरने को मजबूर होगा।

ये रहे उपस्थित 

इस मौके पर वीरेंद्र, महेंद्र मिन्हास, सुशील कुमार, अंजना कुमारी, दीपक, तारा, सुमित्रा, प्रदीप इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...