ज्‍वालामुखी में रिश्‍ते हुए तार-तार, जेठ ने जबरन घर में घुसकर किया महिला से दुष्‍कर्म

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा 

उपमंडल ज्वालामुखी के तहत घड़ियाना गांव में शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जिसमें रिश्ते तार तार हुए हैं और देवभूमि पर कलंक लगा है। जेठ ने बहु के साथ दुष्कर्म किया है।

जानकारी के अनुसार जेठ ने बहु (भाई की पत्नी) के घर में घुसकर जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया तथा वहां से भाग खड़ा हुआ। महिला ने सारे प्रकरण की जानकारी खुंडिया पुलिस को दी है। पुलिस आरोपित की धरपकड़ के लिए रात को ही उसके घर में दबिश दी तथा हिरासत में ले लिया।

महिला ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि बीती रात रिश्ते में उसका जेठ उसके घर में घुस गया तथा जबरदस्ती करने लगा। विरोध करने के बावजूद वह नहीं माना तथा उसके साथ दुष्कर्म किया। इससे पहले की वो शोर मचाकर आस पड़ोस को बताती वह मौके से फरार हो गया।

घटना के बाद महिला ने खुंडिया थाना में सारे वाक्य की जानकारी दी। पुलिस ने बिना देरी किए रात को ही आरोपित तक पहुंचने के उसके घर दबिश दी तथा हिरासत में ले लिया।

यह बोले डीएसपी

डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस टीम मौके पर भेजी गई है। महिला के बयान पर आरोपित के खिलाफ 452,376 आइपीसी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। महिला का मेडिकल करवाया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिज़्बुल्लाह का दावा, इजरायल के खिलाफ लंबी जंग के लिए तैयार, ‘कई तोहफे’ मौजूद

हिमखबर डेस्क लेबनान के संगठन हिज़्बुल्लाह ने कहा है कि...

व्यवस्था परिवर्तन की मिसाल, बजट में गद्दी समुदाय के लिए ऐतिहासिक निर्णय: मनोज कुमार

हिमखबर डेस्क वूल फेडरेशन के अध्यक्ष  मनोज कुमार धर्मशाला स्थित...

हरिपुरधार क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी को मिला बड़ा समर्थन

शिमला 23 मार्च - हिमखबर डेस्क आज हरिपुरधार क्षेत्र के...