ज्वालाजी बस स्टैंड के शौचालय में मिला युवक का शव

--Advertisement--

Image

ज्वालाजी, गुरुदेव राणा

मुख्य बस अड्डा ज्वालामुखी के अंदर बने सुलभ शौचालय में बुधवार को एक युवक का शव पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस द्वारा बरामद किए गए शव की पहचान विनीता कुमार (30) उर्फ सोनू पुत्र राम सिंह निवासी मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार उपरोक्त व्यक्ति ज्वालामुखी में दिहाड़ी-मजदूरी का काम करता था व शराब पीने का आदी था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल देहरा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले को लेकर स्थानीय लोगों के बयान कलमबद्ध किए हैं।बहरहाल पुलिस ने इस संबंध में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी तिलक राज शांडिल ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...