इंदोरा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों लीटर कच्ची शराब पकड़ी

--Advertisement--

Image

इन्दौरा, व्यूरो 

पुलिस थाना इन्दौरा के तहत ठाकुरद्वारा पुलिस ने शराब माफिया पर कार्रवाई करते हुए मंड क्षेत्र के 2 गांवों में अवैध रूप से बनाई जा रही लाखों लीटर कच्ची शराब को नष्ट कर दिया। पुलिस की यह कार्रवाई करीब 4 घंटे तक चली। इस कार्रवाई में कोई आरोपी पुलिस की पकड़ में न आ सका और न ही कोई मामला दर्ज किया गया। जानकारी के अनुसार ठाकुरद्वारा पुलिस चौकी के प्रभारी रूप सिंह और उनकी पुलिस टीम ने बुधवार तड़के मंड क्षेत्र के गांव उल्लेहड़ियां और गगवाल में दबिश दी।

पुलिस दबिश की सूचना मिलते ही शराब का अवैध कारोबार करने वाले मौका से फरार हो गए। पुलिस ने दोनों गांव में सर्च अभियान चलाया जिसमें घरों, गोदामों और खेतों में गड्डों में प्लास्टिक में रखकर छुपाई गई लाखों लीटर कच्ची शराब को पुलिस ने मौका पर बहा नष्ट कर दिया। नूरपुर के डीएसपी अशोक रत्न ने बताया कि इस कार्रवाई में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...