“जे 18 रा हुई गईरा हॉऊ, ता फेरी वोट कि नी पांऊ” अभियान शुरू

--Advertisement--

“जे 18 रा हुई गईरा हॉऊ, ता फेरी वोट कि नी पांऊ” अभियान शुरू

गोहर, 27 मार्च – अंजय सूर्या 

सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम गोहर लक्ष्मण सिंह कनेट द्वारा 28 नाचन (अ०जा०) विधानसभा क्षेत्र के सरकारी व निजी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, गवर्नमेंट व निजी कॉलेज, आईटीआई के अधिकारियों व नोडल ऑफिसर को आगामी लोकसभा चुनाव के मध्य नजर छूटे हुए मतदाताओं का विशेष नामांकन अभियान “जे 18 रा हुई गईरा हॉऊ, ता फेरी वोट कि नी पांऊ” प्रारंभ किया गया है।

एसडीएम गोहर ने कहा कि अभियान के तहत विभिन्न संस्थानों में पढ़ने वाले छात्र व छात्राएं जिनकी आयु 18 वर्ष है या 1 अप्रैल, 2024 को या उससे पहले 18 वर्ष की आयू पूर्ण करने वाले हैं, को मतदाता सूची में दर्ज करने के निर्देश दिए ताकि वे आगामी लोकसभा आम चुनाव-2024 में मतदान करने के लिए पात्र हो सकें।

एसडीएम ने संस्थानों को अपने चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) को सक्रिय करने और छात्रों की पहचान करने के भी निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि किसी भी संस्थान में यदि कोई ऐसा विद्यार्थी पाया जाता है जिसका नाम दर्ज न हो, उन्हें संबंधित बीएलओ की मदद से एनवीएसपी, मतदाता हेल्पलाइन ऐप के माध्यम से मतदाता सूची में नामांकित करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...