जेसीबी पलटने से सहायक की मौत, आपरेटर को आई मामूली चोटें

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

जिला सिरमौर के पच्छाद उपमंडल के मेहंदो बाग पंचायत में शनिवार रात को एक जेसीबी मशीन दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक युवक की मौत हो गई। साथ ही एक युवक को हल्की चोटें लगी हैं।

सराहां पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेसीबी मशीन एचपी 16एए 8484 मेहंदो बाग के समीप काम कर रही थी कि अचानक से पलट गई।

इसमें मशीन का सहायक जय गोपाल उर्फ अमन शर्मा पुत्र रामगोपाल गांव कानून डाकघर मेहंदो बाग तहसील पच्छाद की मौके पर ही मौत हो गई।

पच्छाद पुलिस ने रात को मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया तथा रविवार सुबह शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया।

जेसीबी मशीन आपरेटर संदीप कुमार को हल्की चोटें लगी हैं। सराहां पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

राजगढ़ के डीएसपी भीष्म सिंह ठाकुर ने जेसीबी मशीन पलटने से एक युवक की मौत की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पंडोह में अग्निवीर भर्ती रैली में मंडी जिला के 399 युवा अभ्यर्थी हुए शामिल

हिमखबर डेस्क  सेना भर्ती कार्यालय मंडी की वर्ष 2025-26 की...

भाजपा की विरासत से बिगड़ी प्रदेश की आर्थिक हालत, झूठ फैला रहे जयराम: विनय कुमार

हिमखबर डेस्क  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने पूर्व मुख्यमंत्री...