सुन्नी में बोलेरो कैंपर सतलुज नदी में समाई, ठेकेदार व मजदूर लापता

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

शिमला से सटे सुन्नी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो कैंपर रविवार को सतलुज नदी में समा गई। जलमग्न होने के बाद बोलेरो कैंपर का कुछ पता नहीं लग पाया है।

बोलेरो कैंपर में दो व्यक्ति सवार थे और हादसे के बाद दोनों लापता हैं। इनकी पहचान रामलाल और अंबा लाल के रूप में हुई है और ये दोनों राजस्थान के रहने वाले हैं।

रामलाल पेशे से ठेकेदार है, जबकि अंबा लाल उसके पास मजदूरी का काम करता है। तलाशी अभियान के लिए NDRF की टीम को मौके पर बुलाया गया है। हादसा दोपहर दो बजे के करीब चाबा नामक स्थान पर हुआ।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बसंतपुर में सड़क की मैटलिंग का कार्य चल रहा है और इसका जिम्मा ठेकेदार रामलाल संभाल रहा है।

रामलाल साइट पर विजिट करने के बाद बोलेरो कैंपर एचआर 48-2608 में जा रहा था। गाड़ी में अंबा लाल भी सवार था। गाड़ी को रामलाल चला रहा था।

चाबा के पास एक मोड़ पर उसने नियंत्रण खोया और बोलेरो कैंपर सड़क से लुढ़ककर सतलुज में समा गई। राज्य आपदा प्रबंधन के मुताबिक सतलुज में गिरने के बाद बोलेरो लापता हो गई। NDRF की टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भाई के जन्मदिन पर 10 साल की मासूम बहन का यमुना घाट पर मिला शव, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में बुधवार...

घर में फटा AC, इलाके में मची अफरा-तफरी; फायर ब्रिगेड ने टाला बड़ा हादसा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में उस समय...