देव कमरूनाग के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की गाडिय़ां दुर्घटनाग्रस्त, 13 घायल

--Advertisement--

Image

ब्यूरो – रिपोर्ट 

देव कमरूनाग के दर्शन कर वापस लौट रहे हमीरपुर और पद्धर के रहने वाले श्रद्धालुओं की गाडिय़ां दुर्घटनाग्रस्त हो गईं। हादसे में 13 लोग घायल हुए हैं। इसमें तीन बच्चे भी शामिल हैं।

नौ घायलों को गोहर से नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है, जबकि चार का उपचार गोहर अस्पताल में चल रहा है। हादसे का कारण गाड़ी की ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

रविवार शाम को जब हमीरपुर और पद्धर से संबंधित दो परिवार, जो आपस में रिश्तेदार हैं, देव कमरूनाग के दर्शन कर दो गाडिय़ों में वापस लौट रहे थे।

इनमें एक वाहन जिसमें चार लोग सवार थे, वह आगे निकल गया, जबकि दूसरा वाहन जिसमें नौ लोग सवार थे पीछे रह गया। ऐसे में पहले वाहन में सवार लोग दूसरे के इंतजार के लिए गड़ाहल नामक स्थान पर रुक गए।

कुछ ही देर में दूसरा वाहन एचपी 74 ए 0415 तेज रफ्तार से आया और जिसने पहले खड़े वाहन को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर 100 फीट गहरी खाई में जा गिरा।

पहले वाहन को लगी टक्कर से उसमें सवार चार लोग भी घायल हो गए। वहीं वाहन के खाई में गिरने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस के जरिए गोहर अस्पताल पहुंचाया।

ये हैं घायल

घायलों की पहचान इंदु, अंशुला देवी, सुनील ठाकुर, ऋषि, अभिषेक, रियांश निवासी जाहू, लीलावती चकमोह, देवराज बलद्वाड़ा और प्रकाश चंद भोरंज, हमीरपुर और भुवनेश्वर, सुषमा, प्रज्ञा व प्रिती पद्धर, के रूप में हुई है।

क्या कहते हैं चिकित्सक

गोहर अस्पताल के चिकित्सक ललित गौतम ने बताया कि नौ घायलों की हालत देखते हुए उन्हें नेरचौक मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है, जबकि चार को आंशिक चोटें है जिन्हें इलाज के गोहर में ही रखा गया है।

क्या कहती हैं एसपी

एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मेडिकल ऑफिसर भर्ती के पर्सलैनिटी टैस्ट 1 जून से, HPPSC ने जारी किए 299 उम्मीदवारों के कॉल लैटर

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने स्वास्थ्य एवं...

नशा मुक्ति केंद्र से निकले 3 युवकों समेत 4 की सड़क हादसे में मौत

हिमखबर डेस्क नूरपुर के नागावाड़ी स्थित संजीवनी फाऊंडेशन नशा मुक्ति...

टांडा मेडिकल कालेज में 28 मई को बंद रहेगी ओपीडी

टीएमसी के प्रधानाचार्य बोले टांडा पंचायत इलेक्शन के चलते...

बुड्ढा मल ज्वेलर्स पालमपुर में 23 से 31 मई तक ओल्ड गोल्ड महा एक्सचेंज सीजन 2 महामेला

बुड्ढा मल ज्वेलर पालमपुर को 2026 में राष्ट्रीय रत्न...