जेई ऐसोसिएशन की मांगों पर दस दिनों के भीतर मांगों पर गौर नहीं किया तो तमाम जेई सुबह नौ बजे से लेकर सायं पांच बजे तक अपने मोबाईल फोन बंद रखेेंगे।

--Advertisement--

Image

शिमला, व्यूरो

हिमाचल प्रदेश जेई एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग ने प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर प्रदेश सरकार ने जेई ऐसोसिएशन की मांगों पर दस दिनों के भीतर मांगों पर गौर नहीं किया तो लोेक निर्माण विभाग में कार्यरत तमाम जेई काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त करेंगे तथा सुबह नौ बजे से लेकर सायं पांच बजे तक अपने अपने मोबाईल फोन बंद रखेेंगे। संध ने विभाग के प्रशासनिक एवं विभाग के उच्चाधिकारियो पर मांगों के प्रति अनदेखी पूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।

यहां पर पत्रकारो को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष इंजीनियर राजीव शर्मा एवं मुख्य सलाहकार सीता राम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश जेई एसोसिएशन लोक निर्माण विभाग पिछले काफी समय से अपनी मांगों को सरकार के समक्ष उठा रही है। लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी हो रही है। उन्होने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन देने के बाद भी मांगों की सुनवाई नहीं हो रही है।

लोक निर्माण विभाग में कनिष्ठ अभियंता के 1091 पद है लेकिन इन पदो ंके हिसाब से उन्हें एसडीओ , अधिशासी अभियंता व एसई पर पदोन्नति नहीं दी जा रही है ।

जिससे इस वर्ग में भारी रोष व्याप्त है। उन्होने कहा कि विभाग में पदोन्नति नहीं मिलने के कारण कनिष्ठ अभियंता एक ही पर रिटायर हो रहे है। इस अवसर पर इन पदाधिकारियों रिटायरमेंट के बाद अधिकारियों को सेवाविस्तार देने के निर्णय व पदोन्नति के मामले में पिक एंड चूज की नीति अपनाने का भी विरोध किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...