जुब्बल के भरोट गांव में 250 भेड़-बकरियों की मौत

--Advertisement--

Image

एक माह के भीतर इसी स्थान पर यह दूसरी घटना है। करीब एक माह पहले भी इसी स्थान पर 50 भेड़-बकरियां नाले में जा गिरी थीं। सड़क के किनारे जाली न लगे होने की वजह से यहां हादसे हो रहे हैं।

शिमला- जसपाल ठाकुर

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में जुब्बल तहसील के भरोट गांव में बीती रात करीब 250 भेड़-बकरियों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात भेड़-बकरियों में अचानक भगदड़ मच गई। सड़क तंग होने के कारण करीब 250 भेड़-बकरियां नाले में जा गिरीं। एक माह के भीतर इसी स्थान पर यह दूसरी घटना है। करीब एक माह पहले भी इसी स्थान पर 50 भेड़-बकरियां नाले में जा गिरी थीं। सड़क के किनारे जाली न लगे होने की वजह से यहां हादसे हो रहे हैं।

पशुपालन विभाग की टीम डॉ. मोहिंद्र ठाकुर की मौजदूगी में मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। डॉ. मोहिंद्र ठाकुर ने बताया कि भेड़-बकरियों का पोस्टमार्टम करवाकर दफना दिया गया है। भेड़ पालक को उचित मुआवजा दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। बताया जा रहा है कि भेड़ पालक सर्दियों में मैदानों की ओर जाने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। प्रशासन ने अभी तक सड़क किनारे पैरापिट नहीं लगवाए हैं जिस वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...