जिला में भरे गये 145 पटवारियों के पद,राजस्व कार्यो के तुरंत निपटान में मिलेगी मदद: उपायुक्त

--Advertisement--

Image

धर्मशालाा, 15 नवम्बर:राजीव जस्वाल

उपायुक्त ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि जिला में राजस्व कार्यों के तुरंत निपटारे हेतु 145 पटवारियों के पद भरे गये हैं। उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों के उपरांत जिला में लोगों को अपने राजस्व सम्बन्धी कार्यों को करवाने में सुविधा मिलेगी।

उन्होंने बताया कि जिला राजस्व सम्बन्धी अधिकारियों को जनता की समस्याओं के तुरंत निपटान के निर्देश दिये गये हैं। डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि अधिकारी पटवार सर्किलों के निरीक्षण तथा फील्ड में जाकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निपटारा सुनिश्चित करें तथा भू-संबंधी लंबित मामलों को त्वरित निपटाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएं ताकि लोगों को बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं काटने पड़ें।

उन्होंने कहा कि इन नियुक्तियों से राजस्व संबंधी रिकार्ड उपलब्ध करवाने में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी योजना के तहत पात्र किसान परिवारों के आधारकार्ड के सत्यापन इत्यादि के कार्यों को समयबद्व पूरा किया जा सकेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जल शक्ति विभाग में ‘साहबशाही’ का आरोप: कर्मचारियों से घर और खेत के काम करवाने की शिकायत

हिमखबर डेस्क अपने पद का दुरुपयोग करते हुए छोटे कर्मचारियों...

पांच दिनों के भीतर डेढ़ लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदारनाथ के दर्शन

हिमखबर डेस्क उत्तराखंड के रूद्रप्रयाग जनपद अंतर्गत स्थित विश्व प्रसिद्ध...

पटियाला में रेलवे ट्रैक पर धमाका, पास ही मिली चिथड़े उड़ी लाश, जांच में जुटी पुलिस

हिमखबर डेस्क पंजाब के पटियाला जिले में अंबाला-अमृतसर रेल फ्रेट कॉरिडोर...