जिला चंबा में 24वीं हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट प्रीमियर लीग संपन्न

--Advertisement--

Image

बिलासपुर लीजेंड ने शिमला वॉरियर्स को हराकर खिताब किया अपने नाम, पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव बतौर मुख्य अतिथि रहे उपस्थित

चम्बा, 28 जून – भूषण गुरुंग

24वीं हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट प्रीमियर लीग का समापन आज जिला चंबा के ऐतिहासिक चौगान में हुआ। लीग में चंबा,शिमला,बिलासपुर और मंडी की चार टीमों ने भाग लिया।

दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में बिलासपुर लीजेंड ने शिमला वॉरियर्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया।

विजेता टीम को इनाम के तौर पर 21 हजार की नगद राशि ट्राफी,प्रमाण पत्र तथा मेडल से मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव ने पुरस्कृत किया।

इसी प्रकार लीग की उप विजेता टीम शिमला वॉरियर्स को भी 11हजार की नगद राशि,ट्राफी, प्रमाण पत्र व मेडल प्रदान किया गया।

लीग में मैन ऑफ द सीरीज का खिताब बिलासपुर के अंकित ने अपने नाम किया तथा इसके अलावा लीग मैच के दौरान प्रथम मैच का मैन ऑफ दी मैच रिंटू जसवाल जिला शिमला से रहे।

इसी तरह द्वितीय मैच का मैन ऑफ दी मैच निहाल सिंह जिला बिलासपुर से, तृतीय मैच का मैन ऑफ दी मैच पंकज जिला चंबा से, चौथे,पांचवे तथा सातवें मैच के मैन ऑफ दी मैच जिला बिलासपुर के अंकित के नाम रहे और छठे मैच का मैन ऑफ दी मैच जिला शिमला के साहिल के नाम रहा।

दिव्यांग क्रिकेट प्रीमियर लीग के समापन समारोह के अवसर पर पुलिस अधीक्षक चंबा अभिषेक यादव कहा कि जीवन में दृढ़ संकल्प व बुलंद हौसला बहुत जरूरी है। जीवन में कोई भी कार्य असंभव नहीं है मेहनत के आगे सभी कार्य असंभव से संभव हो जाते हैं।

उन्होंने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न अंग है। जिससे शारीरिक व मानसिक का विकास होता है। इस दौरान उन्होंने सभी दिव्यांग खिलाड़ियों के प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रशंसा की ओर विजेता व उपविजेता टीमों को बधाई भी दी।

ये रहे मोजुद

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी प्रदीप धीमान, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन कुलदीप ठाकुर, टीम मैनेजर हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन वरुण वर्मा, समन्वयक हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन चंबा मनुज शर्मा,अध्यक्ष प्रेरणा दी इंस्पेरेशन दीपक भाटिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...