जिला की नौ मेधावी विद्यार्थियों का डलहौजी पब्लिक स्कूल में दाखिला- उपायुक्त

--Advertisement--

Image

12वीं कक्षा तक पढ़ाई का पूरा खर्चा केंद्र सरकार करेगी वहन, मेरिट सूची के आधार पर पांच छात्र और चार छात्राएं हासिल करेगी शिक्षा

चंबा- 17 सितंबर- चम्बा भूषण

उपायुक्त डीसी राणा ने बताया कि जिला के अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित 9 मेधावी विद्यार्थियों को मेरिट के आधार पर डलहौजी पब्लिक स्कूल में दाखिल करवाया गया है ।

उन्होंने बताया कि ढाई लाख रुपए वार्षिक आय से कम आय अर्जित करने वाले परिवार से संबंधित आठवीं और दसवीं कक्षा की मेरिट सूची के आधार पर पांच छात्र और चार छात्राओं को डलहौजी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई का पूरा खर्चा केंद्र सरकार वहन करेगी ।

उन्होंने यह भी बताया कि डलहौजी पब्लिक स्कूल जिला के प्रतिष्ठित आवासीय स्कूलों में से एक है । सरकार द्वारा इस विद्यालय का चयन गत 5 वर्ष के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम के आधार पर किया है । उन्होंने बताया कि स्कूल प्रबंधन ने इन विद्यार्थियों की सुविधा के लिए के लिए उन अतिरिक्त खर्चे को वहन करने का भी आश्वासन दिया है जो सरकार की सूची में शामिल नहीं है ।

कमजोर वर्गों के मेधावी छात्रों को शिक्षा ग्रहण करने में अपना योगदान देने के लिए उपायुक्त ने स्कूल प्रबंधन का आभार भी व्यक्त किया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल प्रदेश: एम्स बिलासपुर में लग सकेगा कोरोना जैसे नए वायरस के वेरिएंट, म्यूटेशन का पता; जानें

बिलासपुर - सुभाष चंदेल एम्स बिलासपुर अब स्वास्थ्य सुविधाओं के...

दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए गुड न्यूज, विशेष शिक्षक के पद भरने की प्रक्रिया शुरू, 31 मार्च तक करें आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए सरकारी...

एनसीएल में असिस्टेंट फोरमैन के 270 पदों पर निकली भर्ती

हिमखबर डेस्क  कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनी और मिनीरत्न...