जिला किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र चगांव के समीर नेगी ने राष्ट्रीय पेरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता सिलवर मैडल  

--Advertisement--

जिला किन्नौर के दुर्गम क्षेत्र चगांव के समीर नेगी ने राष्ट्रीय पेरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता सिलवर मैडल  

किन्नौर – अजय सूर्या

पेरा ओलंपिक कमेटी आँफ इंडिया द्वारा 13वीं नैशनल सब जूनियर एवं जूनियर पेरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन कांतिरावा इंडोर स्टेडियम बेंगलुरु, कर्नाटका में 15 से 17 जलाई , 2024 तक आयोजित किया गया था।

इस नैशनल प्रतियोगिता में भारतवर्ष के लगभग सभी राज्यों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया ओर अपने – अपने राज्य के लिए मैडल जीतकर जिला व राज्य का नाम रोशन किया।

जिला किन्नौर पेरास्पोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र नेगी ने जानकारी देते हुए बताया है कि पी.सी.आई.द्वारा इस नेशनल प्रतियोगिता के आयोजन में हिमाचल प्रदेश राज्य के विभिन्न जिला (शिमला, ऊना, किन्नौर, कांगडा व हमीरपुर) से आठ खिलाडियों ने प्रदेश दल से अपनी भागीदारी सुनिश्चित की और सभी खिलाड़ियों ने कडी मेहनत कर बेहतरीन प्रदर्शन किया।

हि.प्र.पेरास्पोर्टस एसोसिएशन के फाउंडर व महासचिव एवं पी.सी.आई. के सहसचिव तथा अंतरराष्ट्रीय कोच श्री ललित ठाकुर व सुनील कुमार कोच की अगुवाई में हिमाचल प्रदेश की टीम ने 13वीं पेरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भाग लिया।

राजेन्द्र नेगी जिला अध्यक्ष (पेरास्पोर्टस एसोसिएशन किन्नौर) ने बताया कि जिला किन्नौर के दुर्गम गाँव चगाँव से समीर नेगी ने राज्यस्तरीय पेरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में अच्छा प्रदर्शन कर नेशनल चैंपियनशिप में जगह बनाई थी।

समीर नेगी ने 13वीं नेशनल पेरा एथे चैंपियनशिप में 100मी.रेस व डिस्कस र्थौ स्पर्धा में भाग लिया और डिस्कस र्थौ में उतकृष्ट प्रदर्शन करते हुए टी.- 44कैटेगरी में दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने नाम व हिमाचल प्रदेश एवं जिला किन्नौर की झोली में सिलवर पदक डाल कर देश – प्रदेश का नाम रोशन किया है।

नेगी ने बताया कि इस नेशनल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के लिए एक ही पदक हासिल हुआ है , जिसके लिए मैं प्रदेश के खिलाडियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ।

मैं हिमाचल प्रदेश सरकार व जिला प्रशासन से आग्रह करता हूँ कि हिमाचल प्रदेश के दिव्यांग खिलाडियों ने राज्य लेवल , राष्ट्रीय लेवल व अंर्तराष्ट्रीय लेवल की चैंपियनशिप में भाग लेकर मैडल लाए है ,उंहे खेल पालिसी के तहद हैंड इन कैश देकर सम्मानित कर खिलाडियों का मनोबल बढाने की कृपा करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...