जिला कांगड़ा में अब तक 2,76,421 लोगों के हुए कोविड टेस्ट -डॉ. गुप्ता

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, राजीव जस्वाल-

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. गुरूदर्शन गुप्ता ने आज प्रेस वार्ता के माध्यम से कोविड-19 की वर्तमान स्थिति बारे जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ज़िला में अब तक 8674 कोविड के मामले पाए गए जिसमें से 8350 रोगी ठीक हो चुके हैं तथा एक्टिव मामले 111 हैं।उन्होंने बताया कि जिला में अब तक 2,76,421 लोगों को कोविड टेस्ट किए जा चुके हैं। उन्होंने सभी से सुरक्षा नियमों जैसे मास्क का उपयोग और सामाजिक दूरी का पालन करने की अपील की।

उन्होंने बताया कि कोविड टीकाकरण भी जिला में 16 जनवरी, 2021 से जारी किया जा चुका है जिसमें अब तक 13,890 स्वास्थ्य कर्मचारियों को वैक्सीन की प्रथम डोज दी जा चुकी है, जबकि 9860 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज भी दी जा चुकी है। इसके अतिरिक्त 6812 फ्रंटलाइन वर्करज़ को वैक्सीन की प्रथम डोज दी जा चुकी है।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि इसी प्रक्रिया के अंतर्गत 1 मार्च, 2021 से 60 वर्ष से अधिक आयु के 5500 वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया गया है तथा 45-59 साल के नागरिकों, जिनको चिन्ह्ति 20 बीमारियों में कोई हो तो उनका टीकाकरण भी किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की है कि चिन्ह्ति व्यक्ति अपने को वैक्सीन के लिए रजिस्टर करें तथा नजदीक के स्वास्थ्य संस्थान में अपना टीकाकरण करवाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सभी को चुनाव लड़ने का हक, दखल नहीं देगी कांग्रेस, पंचायत चुनावों पर मुख्यमंत्री का बड़ा बयान

फतेहपुर - अनिल शर्मा  पंचायत चुनावों को लेकर हिमाचल प्रदेश...

मुख्यमंत्री पहुंचे कांगड़ा के फतेहपुर, 840 मीटर लंबे पुल सहित इन परियोजनाओं का किया शिलान्यास

फतेहपुर - अनिल शर्मा  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह...

श्रीज्वालामुखी माता मंदिर के लिए 150 करोड़ की योजना घोषित, सुक्खू ने मां का आशीर्वाद लेने के बाद किया एलान

ज्वालामुखी - हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रेदश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह...