
ज्वाली – अनिल छांगू
प्रारंभिक शिक्षा खंड ज्वाली के अधीन आने वाली राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं व राजकीय माध्यमिक पाठशालाओं में मल्टी टास्क वर्कर्स के पदों को भरने के लिए साक्षात्कार तथा प्रमाण पत्रों के सत्यापन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं।
प्रारंभिक शिक्षा खंड ज्वाली की अधिकारी नीना कुमारी ने बताया कि एसडीएम ज्वाली महेंद्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार मल्टी टास्क वर्कर्स पद के आवेदकों के साक्षात्कार 21 जून से शुरू हो रहे हैं तथा साक्षात्कार व प्रमाण पत्रों का सत्यापन एसडीएम जवाली कार्यालय में निर्धारित तिथियों को 10 बजे होगा।
उन्होंने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला ज्वाली (छात्र), ठंगर, ज्वाली (छात्रा), देहरी पनालथ, हवाल के साक्षात्कार 21 जून,
धार, करडियाल, फारियां, बनाड़ा, चलवाड़ा, मतलाहड़ के साक्षात्कार 22 जून,
नरगाला, भनेई, मकड़ाहन, सोहड़ा, जैसर, भलूँ, पलौहड़ा के साक्षात्कार 23 जून,
टियुकरी, चनियाला, गुगलाडा, भगलाहड़, नानाहार, थप्पल, ख़बल, हरियां, बैह मैहसकर,अनूही के साक्षात्कार 24 जून,
मस्तगढ़, गुजरबस्ती, ठेहडू, कालदू, सिद्धपुरघाड़ के साक्षात्कार 25जून,
राजकीय प्राथमिक पाठशाला मैरा, राजकीय माध्यमिक पाठशाला ठंगर, हरियां, खरोटा, भलूँ, समकेहड़, ठेहडू, भनेई, ढन के साक्षात्कार 27 जून को उपमंडलाधिकारी कार्यालय ज्वाली में होंगे।
प्रारंभिक शिक्षा खंड ज्वाली अधिकारी नीना कुमारी ने बताया कि साक्षात्कार वाले दिन आवेदक अपने समस्त असली प्रमाण पत्रों को साथ लाना अनिवार्य होगा।
