शाहपुर में दर्दनाक हादसा, 300 फीट गहरी खाई में गिरी कार; 6 लोग घायल

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा में शाहपुर पुलिस थाना के तहत आने वाले दरीणी ‘डिब्बा’ क्षेत्र में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा पेश आया। यहां एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 300 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा रविवार शाम करीब 4:00 बजे हुआ। बताया जा रहा है कि कार जब दरीणी के समीप ‘डिव्वा’ नामक स्थान से गुजर रही थी, तभी चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया और गाड़ी लुढक़ते हुए सड़क से करीब 300 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की आवाज सुनते ही स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया।

दुर्घटना में घायल हुए सभी छह व्यक्ति शाहपुर तहसील के भनाला गांव के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान मोहित राणा, दया, दीपक, रोहित, अनुज और रिषभ के रूप में हुई है। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं, दया की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें तुरंत डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य पांच घायलों का उपचार सिविल अस्पताल शाहपुर में चल रहा है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर सिंह के बोल 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वीर बहादुर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। शुरुआती जांच के आधार पर गाड़ी चालक अनुज कुमार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए तकनीकी जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के इलाके में BJP विधायक की ‘OPD’ पर विवाद, पुलिस के पहरे में हुआ इलाज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के पांगी-भरमौर से विधायक और न्यूरोसर्जन...

ITI और 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका, 22 अगस्त को होंगे साक्षात्कार

हमीरपुर में आईटीआई और 10वीं-12वीं पास युवाओं के साक्षात्कार...