जिनकी टिकट फाइनल है उन्हें फोन कर बता दिया गया है, अब मात्र औपचारिक घोषणा बाकी : सुक्खू

--Advertisement--

Image

शिमला, 06 अक्टूबर – नितिश पठानियां

हिमाचल कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी के तीसरे दौर की बैठक के लिए प्रदेश के आला नेता दिल्ली में जुट चुके हैं। 7 अक्टूबर को होने वाली बैठक से पहले हिमाचल कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू का एक बड़ा बयान सामने  है।

सुक्खू ने कहा कि पहले हुई बैठक में करीब 40 उम्मीदवारों के नाम फाइनल हो चुके हैं। जिन उम्मीदवारों के नाम फाइनल हुए हैं, उन्हें फोन कर बता दिया गया है। साथ ही उन्हें प्रचार में जुटने के लिए कह दिया गया है। अब इन टिकटों की केवल औपचारिक घोषणा करना ही बाकी रह गई है।
दिल्ली में पत्रकारों के सवाल पर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल भाजपा की टिकट घोषणा का इंतजार करना भी कांग्रेस पार्टी की रणनीति में शामिल है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में सर्वे के आधार पर टिकट दिए जा रहे हैं। केंद्रीय आलाकमान के साथ प्रदेश स्तर पर भी सर्वे कराए जा रहे हैं। सर्वे के आधार पर जिताऊ उम्मीदवार को ही टिकट दिए जाएगी।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...