जितेन्द्र धीमान जीतू बने यूँका प्रदेश उपाध्यक्ष

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां                                           

प्रदेश युवा कांग्रेस में वर्तमान प्रदेश महासचिव जितेन्द्र धीमान जीतू को उनकी संगठन के प्रति ईमानदारी के लिए प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। जिसकी नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने अपने राष्ट्रीय नेतृत्व से चर्चा उपरांत यह नियुक्ति की गई है। जितेन्द्र धीमान जीतू के उपाध्यक्ष बनने से क्षेत्र में खुशी का महौल है।

बता दें कि जितेन्द्र धीमान जीतू ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत डिग्री कॉलेज शाहपुर से NSUI कैम्पस जनरल सेक्रटरी से शुरू की। उसके बाद कॉलेज मे चुनाव जीते और फिर NSUI का जिला कागडा अध्यक्ष बने और संगठन के प्रति वफादारी से और कड़ी मेहनत से NSUI के प्रदेश के उच्च पदों पर कार्य किया।

उसके बाद युवा कांग्रेस में जाने के बाद हाल ही में यूँका के हुए चुनावों में इलेक्टड प्रदेश महासचिव बने जिसमे संगठन ने जीतू धीमान को अतिरिक्त जिम्मेवारियाँ देते हुए बिलासपुर व चंबा जिला का प्रभारी भी नियुक्त किया। अब प्रदेश शीर्ष नेतृत्व ने जीतू धीमान की संगठन के प्रति मेहनत और ईमानदारी को देखते हुए प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष मनोनीत कर के संगठन में नया दायित्व दिया है।

जितेन्द्र धीमान ने नई जिम्मेबारी के लिए प्रदेश मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु, प्रदेश सरकार में कृषि व पशुपालन मंत्री प्रोफेसर चंद्र कुमार, शाहपुर विधायक व प्रदेश सरकार मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष निगम भंडारी, प्रदेश के शीर्ष नेताओं का धन्यावाद किया।

जीतू ने कहा कि संगठन ने जो भरोसा मुझ पे जताया है में उस पे खरा उतरने का प्रयास करूंगा और सदेव संगठन की मजबूती के लिए कार्य करूंगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...