जाने क्यूं रूमित सिंह ठाकुर ने दिया शिमला पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का अल्टीमेटम?

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

देवभूमि क्षत्रिय संगठन एवं सवर्ण मोर्चा के अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने आज कहा कि मैं आप सभी को सूचित कर रहा हूं की जिस व्यक्ति ने हमारे समाज के खिलाफ अभद्र शब्दों का प्रयोग किया, उस पर ना सरकार ना पुलिस प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई है।

उन्होंने बताया कि हमने शिमला में एफ आई आर दर्ज करने के लिए पत्र दिया था। पर अभी तक उस पर भी कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने उल्टा अंबाला में भाई ओकेंद्र राणा और प्रदीप भट्टा के ऊपर एट्रोसिटी एससी एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

रूमित ठाकुर ने कहा कि अगर हमारे भाइयों को 1% भी कोई आंच आई तो पूरा भारत बंद कर देंगे। फिर भिड़ लेना जिसने भिड़ना होगा।

उन्होंने शिमला पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का वक्त देते हुए कहा कि, अगर उन्होंने हमारे दिए गए पत्र पर कोई कार्रवाई अमल में नहीं लाई, और एफ आई आर दर्ज नहीं की, तो शिमला की सड़कें बंद होंगी, मतलब बंद होंगी।

सरकार भी सुन ले और पुलिस प्रशासन भी सुन ले अल्टीमेटम 48 घण्टे।

रूमित सिंह ठाकुर

#देवभूमि_क्षत्रिय_संगठन_एवं_सवर्ण_मोर्चा

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...