जस्टिस मेहर चंद महाजन की जयंती के उपलक्ष पर रोटरी क्‍लब धर्मशाला ने लगाया निशुल्‍क नेत्र जांच शिविर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला-राजीव जस्वाल

जस्टिस मेहर चंद महाजन ट्रस्ट की ओर से रोटरी क्लब आफ धर्मशाला के सहयोग से स्वर्गीय न्यायाधीश मेहर चंद महाजन को 132वीं जंयती पर आंखों का निशुल्क जांच शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेहर चंद महाजन ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रभात सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की, जबकि मेहर चंद ट्रस्ट के ट्रस्टी विवेक महाजन सहित रोटरी क्लब आफ धर्मशाला के अध्यक्ष संग्राम गुलेरिया विशेष रूप से मौजूद रहे।

मेहर चंद महाजन मल्टी स्किल ट्रेनिंग सेंटर खनियारा में दो दिवसीय निशुल्क नेत्र जांच शिविर चल रहा है। शिविर में सभी आयु वर्ग के लोगों के आंखों की जांच विशेषज्ञ डाक्टर एमडी नेत्र विशेषज्ञ दिल्ली डा. संदीप राज कर रहे हैं। नेत्र रोगियों की जांच की गई। इसके साथ ही दवाइयां व 40 आयु वर्ग से अधिक के लोगों के लिए मुफ्त में चश्मे भी प्रदान किए गए। दूसरे दिन शुक्रवार को भी नेत्र जांच शिविर में नेत्र रोग जांच व उपचार आरंभ है।

शिविर के शुभारंभ पर कौशल प्रशिक्षण केंद्र खनियारी की छात्राओं ने मेहर चंद महाजन के जीवन परिचय पर भाषण, गद्दियाली लोक नृत्य, नेपाली व हिमाचली नाटी का आयोजन किया गया, वहीं रोटरी क्लब आफ ज्वालामुखी व धर्मशाला के अध्यक्ष संग्राम सिंह गुलेरिया ने बताया कि खनियारा में चल रहे जांच शिविर में पाया गया है कि बहुत से लोगों को काला मोतिया की समस्या भी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...