जसवा परागपुर विधानसभा के लग बलियाना से लापता हुए 45 वर्षीय व्यक्ति की लाश ब्यास नदी में मिली

--Advertisement--

Image

परागपुर- आशीष कुमार

8 अक्तूबर को जसवा परागपुर विधानसभा के अंर्तगत गांव लग बलियाना से लापता हुए 45 वर्षीय युवक की सोमवार सुबह उक्त व्यक्ति की लाश चुधरेड पँचायत के तहत पड़ते फेरा ब्यास नदी में मिली है। जानकारी के अनुसार घर से लापता हुए उक्त व्यक्ति की स्कूटी चम्बापतन कालेश्वर महादेव पुल के निकट पुलिस को बरामद हुई थी।

पुलिस ने शक जाहिर किया था कि उक्त व्यक्ति ने कही यहां गहरे पानी मे छलांग लगाई है। हालांकि पुलिस टीम ने वहां गोताखोर की टीम बुलाकर उसे ढूँढ़ने की कवायद शुरू भी की थी ।। सोमवार सुबह ही उक्त व्यक्ति का शव ब्यास नदी में तैरता हुआ मिला है जिसे एनडीआरएफ की टीम की मदद से बाहर निकाला गया है।

जानकारी मिलते ही मौके पर देहरा थाना डीएसपी अंकित शर्मा पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के बेटे ने शव की शिनाख्त की है।

खबर की पुष्टि करते हुए डी एस पी अंकित शर्मा ने बताया कि मृतक के परिवार वालो ने गुमशुदी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी । सोमबार को 45 वर्षीय सुरेश कुमार पुत्र मस्तराम की लाश व्यास नदी से प्राप्त कर ली है ।।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में 7 मार्च से बरसेंगे बादल, पहाड़ों पर गिरेगी बर्फ

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में चल रहे सूखे दौर के...

शादीशुदा महिला दो दिनों से लापता, परिजनों में मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के जटेर गांव की एक विवाहिता...

अवैध खनन माफिया के खिलाफ कसा शिकंजा, इंदौरा व रे में जब्त किए गए 4 वाहन

नूरपुर - स्वर्ण राणा  पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत अवैध...