जम्‍मू कश्‍मीर में माइन ब्‍लास्‍ट में हिमाचल का जवान शहीद

--Advertisement--

Image

जम्‍मू कश्‍मीर के पुंछ इलाके में माइन ब्‍लास्‍ट में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला का 27 वर्षीय जवान शहीद हो गया है। कमल देव वैद्य हमीरपुर जिला की भोरंज तहसील के घुमारवीं गांव का रहने वाला था।

व्यूरो, रिपोर्ट

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर माइन ब्लास्ट के दौरान हिमाचल के हमीरपुर जिले का निवासी एक 27 वर्षीय जवान शहीद हो गया है। जवान के शहीद होने के संबंध में जिला प्रशासन को फोन के माध्यम से जानकारी मिली है।

जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुंछ जिले के मनकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास माइन ब्लास्ट हुआ था। इसमें 27 वर्षीय जवान कमल वैद्य शहीद हो गया था। कमल हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के रहने वाले थे।

डीसी हमीरपुर देवश्वेता बनिक ने बताया कि फोन के जरिये सूचना मिली है| उन्होंने बताया की जम्मू-कश्मीर के पुंछ में बारूदी सुरंग फटने से हमीरपुर का जवान शहीद हो गया। ग्राम पंचायत लगमनवी के गांव घुमारली का रहने वाला शहीद कमल वैद्य डोगरा रेजिमेंट में तैनात था।

शहीद जवान अप्रैल में छुट्टी काट कर ड्यूटी पर लारैटा था। 27 वर्षीय जवान की अक्तूबर माह में शादी तय थी। घर पर विवाह की तैयारियां चल रही थीं। शहीद अपने पीछे माता-पिता, बड़ा भाई और दो बहनों को छोड़ गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...