जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री ने CM सुक्खू से मुलाकात कर कश्मीरी लोगों की सुरक्षा का किया आग्रह

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने शनिवार को यहां हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान कृषि मंत्री ने हिमाचल प्रदेश में काम कर रहे कश्मीरी लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया। उन्होंने हाल ही में पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायरतापूर्ण आतंकी हमले की कड़ी निंदा भी की।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग शांतिप्रिय हैं और भाईचारे तथा सद्भाव के मूल्यों में गहरी आस्था रखते हैं।

उन्होंने बर्बर आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हिमाचल प्रदेश पीड़ित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ा है।

मुख्यमंत्री ने जम्मू-कश्मीर के कृषि मंत्री को आश्वासन दिया कि प्रदेश में रह रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

फ्लैश बैक: हिमाचल में कभी हाथ उठाकर और रस्सी खींचकर चुने जाते थे पंचायत के मुखिया, विधायक का रहता था दखल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की पंचायतीराज व्यवस्था का इतिहास बेहद...

हिमाचल: पुलिस कांस्टेबल कुलदीप सिंह का हृदय गति रुकने से निधन, अंतिम संस्कार में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस में कार्यरत कांस्टेबल कुलदीप सिंह का...

कांगड़ा में बिजली ठीक करने खंबे पर चढ़ा लाइनमैन, करंट लगने से मौत

हिमखबर डेस्क विद्युत उपमंडल विंद्रावन में बतौर लाइनमैन कार्यरत मोहन...