जमीनी ​विवाद को लेकर झगड़े में घायल पूर्व सैनिक की मौत, हत्या का मामला दर्ज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जमीनी विवाद को लेकर 2 परिवारों में हुई मारपीट में घायल हुए चबूतरा गांव निवासी पूर्व सैनिक रणिया राम (58) पुत्र सिख राम की 27 मई की रात को डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा (कांगड़ा) में मौत हो गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के बोल

जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि 23 मई को चबूतरा गांव में 2 परिवारों में जमीनी विवाद को लेकर लड़ाई-झगड़ा हुआ था, जिसमें रणिया राम के सिर पर मनोज कुमार व राकेश कुमार पुत्र रणजीत सिंह ने डंडों से प्रहार किया था।

सिर पर गहरी चोट आने के बाद रणिया राम के परिजन उसे जिला मेडिकल काॅलेज हमीरपुर ले गए थे, वहां से उन्हें डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल काॅलेज टांडा रैफर किया गया था। टांडा में 5 दिन से रणिया राम का इलाज चल रहा था लेकिन सिर पर गहरी चोट आने से उसकी मौत हो गई।

राजेश कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि लड़ाई-झगड़े में संलिप्त मनोज कुमार व राकेश कुमार पुत्र रणजीत सिंह को पुलिस ने 23 मई की रात को ही गिरफ्तार कर लिया था।

उन्होंने बताया कि मनोज कुमार व राकेश कुमार के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 के तहत मुकद्दमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...