जंगल में घूमने निकले 4 युवक लापता, एक का शव बरामद, एक अब भी लापता

--Advertisement--

जंगल में घूमने निकले 4 युवक लापता, एक का शव बरामद, एक अब भी लापता।

ऊना – अमित शर्मा 

जनपद के थाना बंगाणा के अंतर्गत गांव सोहारी के चार युवक मंगलवार को जंगल की ओर घूमने निकले थे। देर शाम तक जब वे अपने घर नहीं लौटे, तो उनके परिजनों ने चिंता जताते हुए उनकी तलाश शुरू की।

रात होते-होते परिजनों ने स्थानीय लोगों की मदद से जंगल के अलग-अलग हिस्सों में तलाश अभियान चलाया। इसी दौरान दो युवकों को देर रात सुरक्षित जंगल में खोज लिया गया।

हालांकि, तीसरे युवक अद्विक निवासी सोहारी, तहसील बंगाणा, जिला ऊना का शव रात करीब 10:00-10:30 बजे एक खड़ड़ (बरसाती नाले) में पानी के अंदर बरामद किया गया।

शव को तुरंत बाहर निकालकर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना के शवगृह में भेजा गया, जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस घटना में चौथा युवक सक्षम, अभी भी लापता है। स्थानीय पुलिस और बचाव दल उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि युवक जंगल में घूमने गए थे, लेकिन अद्विक का शव कैसे खड्ड में पहुंचा और सक्षम लापता हो गया, इसकी जांच की जा रही है।

परिजनों और ग्रामीणों में इस घटना के बाद गहरा दु:ख और चिंता का माहौल है। पुलिस द्वारा स्थानीय लोगों के सहयोग से जंगल के विभिन्न क्षेत्रों में तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

राष्ट्रीय मंच पर चमकीं हमीरपुर की सरपंच लता देवी, संसद की कार्यवाही देखने का मिला गौरव

हिमखबर डेस्क हमीरपुर जनपद की ग्राम पंचायत बलोह की सरपंच...

मानसून के दृष्टिगत एनडीआरएफ की टीम शिमला में तैनात

हिमखबर डेस्क मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं एवं आपात...

नौकरी का मौका: इलेक्ट्रिशियन के 15 पदों पर भर्ती, 4 जुलाई को साक्षात्कार

हिमखबर डेस्क जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज...

फोरलेन निर्माण से बिगड़े हालात, सिहुवा में जलभराव का विधायक ने किया निरीक्षण

शाहपुर - नितिश पठानियां फोरलेन निर्माण कार्य के चलते पहली...