छत्र पंचायत मंगडियाल गांव की गुग्गा मंडलियों ने किया महिमा का गुणगान

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अंतर्गत लाहडू में गुग्गा मंडली गोगा जाहरवीर का गुणगान कर रही है। बताते चलें तो
राखी पूर्णिमा से गुग्गा मंदिरों से गुग्गा जी की छत्र मंडलियां गुग्गा जी की महिमा का गुणगान करने को निकल पड़ी हैं।

प्राचीनकाल से ही राखी पूर्णिमा के दिन से ही देव गुग्गा जाहरवीर के मंदिरों से गुग्गा मंडलियां गुग्गा जी का पावन छत्र उठाकर घर-घर, गांव-गांव जाकर गुग्गा जी की महिमा का गुणगान करके समस्त समाज को हर साल वर्षों से सुनाती आ रही हैं।

छत्र पंचायत के मंगडियाल गांव के गुग्गा की मंडली के सदस्य ने बताया कि यह यात्रा हमारे गुरु देव स्वर्ण पठानियां, जय पठानियां की अगवाई में निकाली गई है। प्राचीन परंपरा के अनुसार गुग्गा जी के सेवक छत्र, ढोलक, चिमटा लेकर नंगे पांव गुग्गा नवमी तक गुग्गा महिमा गाकर लोगों को सुनाते हैं।

गुग्गा मंदिरों से पहुंची इन टोलियों को लोग नमन करते है और अनाज, फल, नकद, वस्त्रादि दान स्वरूप भेंट करके अपने परिवार की खुशहाली की कामना करते हैं। वही प्रतेयक वर्ष की भांति इस बार भी 27 अगस्त, गुग्गा नवमी तक यह यात्रा चलेगी ओर उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...