चौपाल के पुलबाहल में निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत, परिचालक घायल

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में चाैपाल उपमंडल के तहत पुलबाहल से तीन किलोमीटर दूर धारटुखाड़ी नाला में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बस चालक की माैत हो गई है। हादसा बीती रात का बताया जा रहा है।

हादसा वाला स्थान जिला सिरमौर व चौपाल सीमा पर स्थित है। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में चालक व परिचालक ही सवार थे। मृतक की पहचान कपिल कुमार( 30) पुत्र लोक बहादुर गांव थनोग, राजगढ़ के रूप में हुई है।

शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चौपाल लाया गया। बस परिचालक महेश कुमार(30) पुत्र बलदेव गांव बरेडी, राजगढ़ को घायल अवस्था में सोलन अस्पताल में भर्ती किया गया है।

एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा के बोल

उधर, एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने कहा कि प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपसे फौरी राहत के तौर पर दिए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सतनाम सिंह ग्रोवर ने रेड क्रॉस सोसाइटी को भेंट किया 50 हजार रुपये का चैक

प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी सतनाम सिंह ग्रोवर ने सामाजिक...