चौधरी चन्द्र कुमार व नीरज भारती होंगे जिला स्तरीय बैसाखी मेला ज्वाली के चीफ गेस्ट

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

उपमंडल ज्वाली के अधीन मिनी हरिद्वार ज्वाली में आयोजित होने वाले 14-15 अप्रैल को होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय बैसाखी मेला को लेकर नगर पंचायत ज्वाली ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

जिला स्तरीय बैसाखी मेला के अध्यक्ष एवं नगर पंचायत ज्वाली के चेयरमैन राजिंदर राजू ने कहा कि 14 अप्रैल को मिनी हरिद्वार ज्वाली में स्नान होगा। जिसके लिए टैंटनुमा स्नानागार बनाए जाएंगे। सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष कर्ण मालटू मुख्यातिथि होंगे जबकि हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार विशेष अतिथि होंगे।

राजिंदर राजू ने बताया कि 15 अप्रैल को मिनी हरिद्वार ज्वाली में विशाल दंगल का आयोजन होगा। जिसमें हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष चौधरी चन्द्र कुमार व पूर्व सीपीएस नीरज भारती मुख्यातिथि होंगे।

जिला स्तरीय बैसाखी मेला कमेटी के अध्यक्ष राजिंदर राजू ने बताया कि दंगल में हिमाचल के अलावा बाहरी राज्यों से नामी-गिरामी पहलवानों को आमन्त्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय बैसाखी मेला जवाली को बढ़िया तरीके से करवाया जाएगा।

इस मौके पर नगर पंचायत उपाध्यक्ष एवी पठानिया, पार्षद जगपाल जग्गू, पार्षद सीमा, पार्षद पूजा, पार्षद पुष्पा चौधरी, कर्ण मेहरा, अमित चौधरी, सौरभ चौधरी इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...