चोरों ने स्कूल के चौकीदार को कमरे में कर दिया बंद, बाहर से चंदन का पेड़ काट ले गए शातिर

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

बिलासपुर में चंदन चोर गिरोह बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहा है और पुलिस के हाथ खाली हैं। ताजा मामले में स्कूल चौकीदार को कमरे में बंद कर शातिर करीब 25 साल पुराना चंदन का पेड़ काट ले गए। यह मामला उपमंडल सदर की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कंदरौर में पेश आया।

वन काटुओं ने वारदात को वीरवार रात करीब 1:00 बजे अंजाम दिया। घटना के समय चौकीदार अपने कमरे में था। वन काटुओं ने पहले चौकीदार के कमरे को बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद पेड़ काट ले गए। चौकीदार को भी पेड़ कटने का पता नहीं चला। वन काटू पेड़ के मोटे तने को साथ ले गए हैं, जबकि टहनियों को मौके पर ही छोड़ गए हैं।

सुबह जब चौकीदार उठा तो कमरा बाहर से बंद पाया। उसने दरवाजे की टूटी हुई जगह से हाथ बाहर निकाला और कुंडी को खोला। बाहर स्कूल परिसर में चंदन का पेड़ कटा हुआ देखा। सूचना स्कूल प्रबंधन को दी। इसके बाद सदर थाना पुलिस को सूचित किया गया।

पुलिस ने चौकीदार का बयान दर्ज किया। स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। कैमरे में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस स्कूल में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

IIM सिरमौर के छात्र की हॉस्टल में मौत, डिप्रेशन से जूझने की बात सामने आई

सिरमौर - नरेश कुमार राधे आईआईएम सिरमौर के धौलाकुआं कैंपस...

युवाओं के लिए सुनहरा मौका! 200 पदों पर भर्ती, इस दिन होगा इंटरव्यू

हिमखबर डेस्क एलआईसी ऑफ इंडिया, सोलन में बीमा सखी के...

अश्वनी चौधरी बने जिला कांग्रेस कमेटी कांगड़ा के सचिव, पार्टी ने सौंपी नई जिम्मेदारी

शाहपुर - कोहली कांग्रेस संगठन में शाहपुर क्षेत्र के वरिष्ठ...