चोरों ने दिनदहाड़े उड़ाए सोने और चांदी के गहने

--Advertisement--

Image

पंचरूखी- बर्फू 

अपर पंचरुखी बाजार में चोरों ने दिनदहाड़े एक घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से सोने और चांदी के गहने ले उड़े। इसकी शिकायत पुलिस में कर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार पंचरुखी बाजार में चोरों ने दिन में घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अलमारी में रखे सोने और चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए।

बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार घर से साथ लगती अपनी दुकान में थे और बच्चे कमरे में पढ़ाई कर रहे थे। पीड़ित विजय कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है।

उधर, थाना प्रभारी सुभाष शास्त्री ने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...