चुवाड़ी बस स्टैंड में चरमराई सफाई व्यवस्था, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

--Advertisement--

नालियां कूड़े-कर्कट से लबालब भरी तो शौचालय में शाम को लटका रहता है ताला, बस स्टैंड के इर्द-गिर्द भी लगे कचरे के ढ़ेर, नाक पर रुमाल रखकर गुजर रहे यात्री

सिहुंता – अनिल संबियाल

चुवाड़ी बस अड्डे पर जगह-जगह गंदगी होने के कारण बैठना मुश्किल हो रहा है। बस अड्डे के इर्द-गिर्द गंदगी होने से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

कूड़े-कर्कट और कीचड़ से लबालब भरी नालियों के कारण मक्खयां भिनभिनाती रहती हैं। नतीजनतन, यहां पहुंचने वाली सवारियों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। चुवाड़ी बाजार से होकर गुजरने वाले लोगों को नाक पर रुमाल रखकर ही आवाजाही करनी पड़ती है।

चुवाड़ी बस स्टैंड में रात को समय शौचालय पर ताला लटका रहता है। इस वजह से रात के समय चुवाड़ी पहुंचने वाली सवारियों को दीवार के साथ शौच आदि करने को विवश है। महिलाओं की दिक्कतें और बढ़ जाती हैं।

स्थानीय बाशिंदों का कहना है कि चुवाड़ी बस स्टैंड में साफ-सफाई होने से सवारियों को राहत मिलेगी। राजीव कुमार, नरेश कुमार, किरपा राम, मुकेश कुमार, अजय कुमार, अमित कुमार और हेमराज ने बताया कि चुवाड़ी बस स्टैंड में सफाई व्यवस्था चरमरा गई है।

बाजार की नालियां कूड़े-कर्कट से भरी रहती है। तीन-तीन दिन तक झाड़ू नहीं लगती है। बस स्टैंड के इर्द-गिर्द भी कूड़े-कर्कट के ढेर देखे जा सकते हैं। शौचालय में शाम के समय ताला लटका रहता है। इस वजह से रात के समय चुवाड़ी बस स्टैंड पहुंचने वाली बसों के यात्रियों को शौच आदि करने के लिए रात के अंधेरे में यहां-वहां भटकना पड़ता है।

सब डिपो चुवाड़ी अड्डा प्रभारी जितेंद्र राणा के बोल 

उधर, सब डिपो चुवाड़ी के अड्डा प्रभारी जितेंद्र राणा ने कहा कि समस्या उनके ध्यान में है। क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को चकाचक करने के लिए प्रयास किए जाएंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...