चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में डी.ए.वी नगरोटा सूरियाँ के बच्चों ने मचाई धूम

--Advertisement--

नगरोटा सुरियाँ – शिव गुलेरिया

१२-१३ अक्तूबर २०२३ को ३१वाँ चिल्ड्रन साइंस कॉंग्रेस सब डिवीज़नल लेवल का आयोजन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में किया गया।

इस साल चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस की थीम थी ” Understanding Ecosystem For Health And Well Being”. राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्वाली में आयोजित किए गए कार्यक्रम में ६० से ज़्यादा स्कूलों ने भाग लिया था।

इस कार्यक्रम में विभिन्न-विभिन्न प्रकार की गतिविधियाँ आयोजित की गयीं जैसे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, गणित ओलंपियाड आदि। इन गतिविधियों में डी.ए.वी स्कूल नगरोटा सूरियाँ के होनहार बच्चों ने उत्साह से भाग लिया।

जिसमें आठवीं कक्षा की अक्षुल भारती और अक्षरा ने जूनियर रूरल साइंस प्रश्नोत्री में प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा आठवीं कक्षा की ही अवनीत कौर जूनियर रूरल साइंस गतिविधि क्षेत्र में प्रथम स्थान पर रहीं।

डी.ए.वी स्कूल नगरोटा सूरियाँ के आदरणीय प्रधानाचार्य महोदय शेखर मोद्गिल जी ने बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...