चरस के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा तस्कर, पंजाब ले जाई जा रही थी खेप

--Advertisement--

कार सवार व्यक्ति से 1.914 किलो चरस बरामद

हिमखबर डेस्क

थाना सदर पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर मंडी-भराड़ी के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार से एक किलो 914 ग्राम चरस पकड़ी है।

सदर थाना पुलिस ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर सुबह नाका लगाया था। इस दौरान मंडी की तरफ से एक कार आई, जिसे तलाशी के लिए रोका गया। इस दौरान चरस की बड़ी खेप बरामद हुई।

सूत्रों के मुताबिक आरोपी चरस को पंजाब की तरफ बेचने के लिए ले जा रहा था। आरोपी की पहचान 31 वर्षीय रामलाल निवासी जरोला डाकघर बलह तहसील पधर जिला मंडी के रूप में हुई है।

डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान के बोल

डीएसपी हैडक्वार्टर मदन धीमान ने बताया कि मामले की छानबीन थाना सदर प्रभारी द्वारा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...