चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट कोड के आवेदनकर्त्ताओं की परीक्षा की तिथियां निर्धारित कर दी हैं।

  • आयोग द्वारा विभिन्न पोस्ट कोड जिनमें वैज्ञानिक सहायक (डिजिटल फोरैंसिक) पोस्ट कोड 25021 की परीक्षा 20 जून,
  • शिक्षक (लोक प्रशासन) पोस्ट कोड 26034 की 30 जून,
  • शिक्षक (भूगोल) पोस्ट कोड 26027 की 30 जून,
  • शिक्षक (रसायन विज्ञान) पोस्ट कोड 26018 की 3 जुलाई
  • और शिक्षक (कम्प्यूटर) पोस्ट कोड 26032 के पदों को भरने के लिए भी परीक्षा 3 जुलाई को आयोजित की जाएगी।

इसके बारे में आयोग के सचिव डा. विक्रम महाजन ने बताया कि उपरोक्त विभिन्न पोस्ट कोड के लिए कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के आयोजन की तिथियां निर्धारित कर दी गई हैं। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा अभ्यर्थियों हेतु आयोग की वैबसाइट http://hprca.hp.gov.in पर परीक्षा से एक सप्ताह पहले लिंक का प्रावधान किया जाएगा।

जिससे कि अभ्यर्थी अपना रोल नम्बर/एडमिट कार्ड डाऊनलोड कर पाएंगे। रोल नम्बर व परीक्षा केन्द्र की जानकारी मोबाइल फोन पर एसएमएस के माध्यम से भी भेजी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी अपने रोल नम्बर/एडमिट कार्ड डाऊनलोड करने के लिए समय-समय पर आयोग की वैबसाइट, एसएमएस और ई-मेल आईडी का स्टेटस चैक करते रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...