चड़ी में महंगाई-बेरोजगारी पर पठानियां ने घेरी भाजपा

--Advertisement--

Image

कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानियां ने खोला मोर्चा, मिला भूतपूर्व सैनिकों का समर्थन

शाहपुर – नितिश पठानियां

कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने चड़ी पंचायत, भितलु पंचायत, भतल्ला पंचायत, कजलोट पंचायत, गोरड़ा पंचायत में प्रचार किया। इस मोके पर जनता ने बदलाव का संकेत देते हुए कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानियां को भरपूर समर्थन दिया।

कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया के चड़ी गांव में पहुंचने पर वहां की जनता द्वारा पूरे जोश के साथ अपने नेता का स्वागत किया। चड़ी में पठानियां को भूतपूर्व सैनिकों का समर्थन मिला और भूतपूर्व सैनिकों ने साथ देने का वायदा दिया। इस मोके पर कमल राणा, विशाल राणा, तजिंदर राणा और बुधि सिंह चौधरी ने काँग्रेस का हाथ थामा।

कांग्रेस प्रत्याशी केवल सिंह पठानिया ने चड़ी में चुनावी प्रचार करते हुए बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी पर भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार किया उन्होंने कहा कि भाजपा के शासनकाल में महंगाई तथा बेरोजगारी ने नए आयाम स्थापित किए हैं, जिससे जहां आम आदमी का जीना दूभर हो गया है, वहीं पढ़े-लिखे शिक्षित युवाओं में हताशा छाई हुई है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनते ही शाहपुर में एक बड़ा उद्योग स्थापित किया जाएगा, जिससे बेरोजगारी को लगाम लग सके। साथ ही इंजीनियरिंग कालेज भी खोला जाएगा, ताकि तकनीकी शिक्षा के लिए युवाओं को बाहर का रास्ता अख्तियार न करना पड़े।

पठानिया ने कहा कि भाजपा सरकार की मंत्री ने शाहपुर की जनता को दर्द के सिवाय कुछ नहीं दिया। अपने चेहतों के ही काम किए हैं। जनता के लिए कुछ नहीं किया है। इस बार शाहपुर में जनता बदलाब के मूड में है और शाहपुर के विकास के लिए बदलाब लाना जरूरी है। केवल पठानिया ने कहा कि अपार समूह इस बात का परिचायक है कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है। भाजपा शासनकाल में कोई कार्य नहीं हुआ।

उन्होंने कहा कि स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के कार्यकाल में जो कार्य प्रगति पर थे, उन्हें पूरा करते हुए झूठा श्रेय भारतीय जनता पार्टी ले रही है तथा कांग्रेस कार्यकाल में किए गए शिलान्यास व की गई घोषणाओं पर अभी तक अमल नहीं हुआ है। उन्होंने जनता से अपील की कि वह 12 तारीख को हाथ का बटन दबाकर उन्हें अपना आशीर्वाद प्रदान करें जिससे कि शाहपुर क्षेत्र में विकास की बहार बहाई जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...