चच्योट निधि लिमिटेड में रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार 27 जनवरी को

--Advertisement--

मंडी 23 जनवरी‌- अजय सूर्या 

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी मंडी अक्षय कुमार ने सूचित किया है कि चच्योट निधि लिमिटेड, चेलचौक द्वारा कलेक्शन ऑफिसर, लिपिक, फील्ड ऑफिसर तथा सहायक प्रबंधक के पदों को भरा जाना प्रस्तावित है।

उन्होंने बताया कि कलेक्शन ऑफिसर के लिए उम्मीदवार की शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो उर्तीण होना चाहिए, जबकि लिपिक के पद के लिए दस जमा दो सहित कंप्यूटर की बेसिक जानकारी होना जरूरी है।

फील्ड ऑफिसर के लिए उम्मीदवार स्नातक पास होना चाहिए जबकि सहायक प्रबंधक के लिए उम्मीदवार बीए, बीकॉम होना चाहिए। आयु सीमा 18-45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि उम्मीदवार का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए साक्षात्कार 27 जनवरी को सुबह 10 बजे से क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, खलियार, मंडी में होंगे। उन्होंने इच्छुक आवेदकों से साक्षात्कार में भाग लेने के लिए निर्धारित तिथि व समय पर अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, रोजगार पहचान पत्र व अपना इतिवृत्त सहित पहुंचना सुनिश्चित करें।

उन्होंने बताया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा व दैनिक भत्ता प्रदान नहीं किया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...