चक्की वाया दुनेरा- चम्बा उच्च मार्ग हल्के वाहनों के परिचालन के लिए शुरू – उपायुक्त अपूर्व देवगन

--Advertisement--

आज शाम तक भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास  जारी  

चम्बा, 17 अगस्त – भूषण गुरुंग

चक्की वाया दुनेरा- चंबा राष्ट्रीय उच्च मार्ग को आज हल्के वाहनों के परिचालन के लिए बहाल कर दिया गया है। उपायुक्त अपूर्व देवगन ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब राज्य के दुनेरा क्षेत्र की सीमा में क्षतिग्रस्त उच्च मार्ग को आज हल्के वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है।

साथ में उन्होंने यह भी बताया कि आज शाम तक इस मार्ग को भारी वाहनों के परिचालन को शुरू करने के प्रयास भी जारी हैं।

उपायुक्त ने बताया कि चक्की  वाया दुनेरा- चंबा  राष्ट्रीय उच्च मार्ग  के दुनेरा क्षेत्र के पास क्षतिग्रस्त हिस्से की  बहाली को लेकर पिछले कुछ दिनों से पठानकोट ज़िला प्रशासन से लगातार संवाद कर उचित व्यवस्था सुनिश्चित बनाई जा रही थी।

उपायुक्त ने यह भी बताया कि पंजाब राज्य की सीमा के साथ के क्षेत्र कटोरी बांग्ला से आगे चक्की  वाया दुनेरा- तुनूहट्टी  चंबा उच्च मार्ग भारी वाहनों के परिचालन के लिए खुला है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...