चंबा वीकेंड पर डलहौजी में लगा सैलानियों का तांता

--Advertisement--

Image

डलहौजी, भूषण गुरूंग

 

 

हिमाचल के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल डलहौजी मैं आज पर्यटकों का तांता लग गया है काफी मात्रा में पर्यटक बाहर के प्रदेशों से भीषण गर्मी पड़ने के कारण और कोरोनावायरस की वजह से काफी समय से अपने घरों में बंद होने के कारण अब आ रहे हैं।

 

जब से हिमाचल सरकार ने ईपास की अनिवार्यता समाप्त की है उसके कारण पिछले 3 हफ्तों से पर्यटक काफी मात्रा में डलहौजी आ रहे हैं वीकेंड पर तो पर्यटकों का आना बहुत बढ़ जाता है और आज भी वीकेंड है बहुत पर्यटक आए हैं और डलहौजी में हर तरफ पर्यटकों की गाड़ियां ही गाड़ियां दिखाई दे रही है और जाम की स्थिति बनी हुई है।

 

 

डलहौजी के स्थानीय लोग होटल वाले और दुकानदार पर्यटकों के आने से बहुत खुश हैं क्योंकि उनकी पिछले 2 सालों से बंद पड़ी आर्थिक गतिविधियां दोबारा शुरू हो गई है।

 

डलहौजी के डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया की भारी मात्रा में डलहौजी मैं पर्यटकों और उनके वाहनों के आने के कारण डलहौजी पुलिस काफी मुस्तैद हो गई है ताकि ट्रैफिक और कोविड-19 के नियमों की पालना हो सके।

 

उन्होंने बताया की मास्क ना पहनने ट्रैफिक नियमों की अवहेलना करने और हुड़दंग करने पर पुलिस ने चालान भी किए है उन्होंने पर्यटकों से आग्रह किया है कि वह कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए अपनी यात्रा को सुखद बनाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

80 की उम्र में नया हुनर, पोते-पोतियों के लिए टिफिन, पेंसिल बॉक्स बनाना सीख रहे बुजुर्ग

हिमखबर डेस्क  उम्र के जिस पड़ाव पर ज्यादातर लोग आरामदायक...

आरट्रैक की विदुर वक्ता से अभेद्य बनेगी भारतीय सेना, ऑपरेशन सिंदूर में हो चुका परीक्षण

हिमखबर डेस्क  सेना प्रशिक्षण कमान (आरट्रैक) की विदुर वक्ता पहल...

एआई कोर्स के प्रशिक्षण के लिए मांगे आवेदन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हि॰...