चंबा- पुल पर चप्‍पल और जेब से पैसे निकालकर रावी नदी में कूदा व्‍यक्ति, नदी में तलाश जारी

--Advertisement--

Image

चम्बा-भूषण गुरुंग

जिला मुख्यालय चंबा के साथ लगते पुराने बालू पुल से एक व्यक्ति ने रावी नदी में छलांग लगा दी। उक्त व्यक्ति ने बालु पुल से छलांग लगाने से पहले अपनी चप्पल उतारी और उसमें उसके पास पड़े हुए 80 रूपये रखे और उसके बाद उसने बालु पुल से छलांग लगा दी। व्यक्ति को नदी में छलांग लगाता देख वहां पर काफी लोग इकट्ठे हो गए और इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस  मौके पर पहुंची वा नदी में शख्‍स को ढूंढने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। नदी में पानी का तेज बहाव होने के कारण उक्‍त शख्‍स पलभर में लहरों में समा गया। उक्‍त शख्‍स का कोई सुराग नहीं लग पाया है, जबकि पुलिस की ओर से तलाशी अभियान जारी है।

चंबा में पुल से इससे पहले भी आत्‍महत्‍या की घटनाएं हो चुकी हैं। लोह से बने पुल के गार्डर के बीच में जो खाली जगह है वहां से उक्‍त शख्‍स नदी में कूद गया। स्‍थानीय लोग भी पुलिस जवानों के साथ पानी में व्‍यक्ति को ढूंढने में जुटे हैं। लेकिन बहाव तेज होने के कारण उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

मौके पर पहुंचे सुल्तानपुर चौकी से पुलिसकर्मी कुलदीप सिंह ने बताया कि यह 65 वर्षीय व्यक्ति प्रकाश चन्द मुहल्ला धड़ोग का बताया जा रहा है। उन्होने बताया कि इसकी सुचना परिवार वालों को दे दी गई है ओर उक्त व्यक्ति की रावी नदी में तलाश की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...