कार्यभार छोड़ने से पहले एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, चिट्टा बेचने वाला पुलिस कांस्टेबल किया नौकरी से बर्खास्त

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के एसपी दिवाकर शर्मा ने कार्यभार छोड़ने से पहले बड़ी कार्रवाई की है। एसपी दिवाकर शर्मा ने चिट्टा बेचने वाले पुलिस कांस्टेबल मुनीष धीमान को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। दिवाकर शर्मा को अब एसपी पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह में तैनात किया गया है।

कार्यभार छोड़ने से पहले उन्होंने यह कार्रवाई की है। 22 मार्च 2021 को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में नलवाड़ी मेला मैदान लुहणू में पुलिस कांस्टेबल मुनीष धीमान को पुलिस ने नाबालिग को चिट्टा बेचने के मामले में पकड़ा था। उसे निलंबित कर विभागीय जांच बिठाई गई जोकि अब पूरी हो गई है।

पुलिस ने ड्रग सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना तक पहुंचने के लिए कांस्टेबल मुनीष धीमान की निशानदेही पर डियारा सेक्टर में आरिफ के घर छापामारी की थी। इस दौरान पुलिस को आरोपी आरिफ के घर से 2.85 लाख रुपये की नकदी, 0.33 ग्राम अफीम और 1.56 ग्राम चिट्टा मिला था। पुलिस ने सारे सामान के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...

कांगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के भरे जाएगें 180 पद, 8 से 16 जून तक होंगे साक्षात्कार

हिमख़बर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

लैब असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) का फाइनल परिणाम घोषित

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने कंप्यूटर...