मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर एक दिवसीय कांगड़ा दौरे पर, नगरोटा बगवां के विधायक के घर पहुंचे

--Advertisement--

Image

काँगड़ा-राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश के मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर आज एक दिवसीय कांगड़ा दौरे पर हैं। उनका यह अधिकारिक कार्यक्रम नहीं है। मुख्‍यमंत्री नगरोटा बगवां के विधायक अरुण मेहरा कूका की मां का निधन होने पर वह उन्‍हें सांत्‍वना देने पहुंचे। नगराेटा बगवां में विधायक के घर पर आज शोकसभा का आयोजन किया गया, इसमें मुख्‍यमंत्री सहित सरकार के अन्‍य मंत्री व विधायक भी शामिल हुए।

इस मौके पर विधानसभा अध्‍यक्ष एवं सुलह के विधायक विपिन सिंह परमार, हिमाचल भाजपा अध्‍यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्‍यप, सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी, फतेहपुर से भाजपा नेता कृपाल परमार, जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ठाकुर सहित अन्‍य नेता मौजूद रहे। विधायक की मां लंबे समय से बीमार थीं व 14  अगस्‍त को उनका निधन हो गया था।

बुधवार सुबह करीब 11 बजे सीएम जयराम ठाकुर भरमौर से गगल स्थित कांगड़ा हवाई अड्डा पहुंचे। यहां से वह सीधे विधानसभा क्षेत्र नगरोटा बगवां में विधायक अरुण मेहरा के घर के लिए रवाना हुए। सीएम ने विधायक अरुण मेहरा की माता विमला देवी के अकस्मिक निधन पर शोक प्रकट किया।

इसके बाद वह लोेक निर्माण विश्राम गृह कांगड़ा के लिए रवाना हो गए। कांगड़ा में लंच करने के बाद सीएम जयराम ठाकुर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। बैठक करने के बाद वह शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे। कांगड़ा में पार्टी पद‍ाधिकारियों के अलावा कई प्रतिनिधिमंडल भी मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर से मिलने के लिए पहुंच गए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

गोगा मोहड़ा में विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ पौधारोपण, हरियाली का दिया संदेश

हिमख़बर डेस्क आज ग्राम पंचायत पलासला के गांव गोगा मोहडा...

दुबई में सिक्योरिटी गार्ड बनने का मौका, सिर्फ एक दिन बाकी, 6 तारीक को पहुंचे कांगड़ा

हिमखबर डेस्क  दुबई में नौकरी की इच्छा रखने वाले युवाओं...

कांगड़ा में सिक्यूरिटी गार्ड एवं सुपरवाइज़र के भरे जाएगें 180 पद, 8 से 16 जून तक होंगे साक्षात्कार

हिमख़बर डेस्क  क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने सूचित किया...

लैब असिस्टेंट (कैमिस्ट्री एंड टॉक्सीकोलॉजी) का फाइनल परिणाम घोषित

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने कंप्यूटर...