चंबा के सुल्तानपुर में सलूणी क्षेत्र से भड़ेला पंचायत के व्यक्ति ने पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर दे दीं जान

--Advertisement--

चंबा के सुल्तानपुर में सलूणी क्षेत्र से भड़ेला पंचायत के व्यक्ति ने पंखे की कुंडी से फंदा लगाकर दे दीं जान।

चम्बा – भूषण गूरूंग 

सुल्तानपुर वार्ड में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले व्यक्ति ने पंखे की कुंडी के साथ चुनरी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान खेम राज (37) पुत्र सोभिया राम, गांव मियोटी डाकघर भड़ेला के रूप में हुई हैं।

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को मकान मालिक और अन्य लोगों की देखरेख में फंदे से नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया।

यहां पर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मियोटी निवासी खेमराज शहर में मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।

सुल्तानपुर मोहल्ले में वह लंबे समय से किराये पर कमरा लेकर रह रहा था। मंगलवार को दिन चढ़ने के बाद भी कमरा न खोलने पर पड़ोसियों और मकान मालिक ने उसे जगाने के लिए कमरे का दरवाजा खटखटाया तो अंदर से कोई भी जवाब नहीं आया।

शक के आधार पर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद दरवाजा तोड़ा तो वे अंदर खेमराज को फंदे पर झूलता देख सन्न रह गए।

पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारकर मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया जहां पर पुलिस की देखरेख में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के बोल 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सुल्तानपुर मोहल्ले में एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर इहलीला समाप्त की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, घटनास्थल पर किसी तरह का सुसाइड नोट भी नहीं मिला है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...