चंबा के तीसा में खाई में गिरी बस, 8 की मौत कई घायल, CM ने जताया दुख

--Advertisement--

Image

तीसा/ चम्बा, भूषण 

सुबह-सुबह चंबा जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक निजी बस गहरी खाई में गिर गई। 10.30 बजे की जानकारी के मुताबिक अभी तक हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है और दर्जन के करीब घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार बस बोदरी से चंबा जा रही थी और कलौण-तीसा के बीच खाई में जा गिरी। बस में करीब 20-25 लोग सवार थे। हादसे का कारण बस का अनियंत्रित होना बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस प्रशासन घायलों को निकालने में जुटा हुआ है।

तस्वीरों में देखने से पता चलता है कि हादसा काफी भंयकर रहा है। खाई में गिरते ही बस के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे पर सीएम जयराम ठाकुर ने दुख जताते हुए आठ लोगों की मौत पुष्टि की है। डीसी और एसपी मौके के लिए रवाना हुए हैं। रेसक्यू ऑपरेशन चल रहा है और जिला प्रशासन को जरूरी दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...